क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न

Jdnews Vision….

लखनऊ : : राजधानी के क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज  के फेयर फील्ड सभागार में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ईश्वरीय वंदना द्वारा डॉ. नौमिता गवन (अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष) ने किया। इसके उपरांत बाईबिल का पाठ डॉ.विवेक जोज़फ ने किया कार्यक्रम की शुरूआत मंच संचालन कर रहे हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.ऋषि कुमार ने स्वागत कर दीप प्रज्ज्वलित हेतु मुख्य अतिथि डॉ.नीरज वोरा (विधायक लखनऊ उ0प्र0),प्रबंधक/अध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह, महाविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. आर.के.मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ईशा वी. लाल एवं डॉ.मनीषा प्रसाद नोडल अधिकारी को आमंत्रित किया। कार्यक्रम की शुरूआत

प्रबंधक/अध्यक्ष ने मुख्यातिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. मनीषा प्रसाद नोडल अधिकारी एल.सी.डी.सी ने कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ना तथा उनकी शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षमताओं को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की संयोजिकाओं डॉ.ईशा वी.लाल ने मुख्यातिथि का परिचय दिया और मुख्य अतिथि को संबोधन के लिए आमंत्रित किया मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से टैबलेट का उपयोग ज्ञानवर्धन, अध्ययन एवं रचनात्मक कार्यों के लिए करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना की। टैबलेट प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के नए अवसरों से जोड़ने तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि, आयोजिका, संयोजिका, आयोजनश्रीमती समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *