Breaking News

डीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण…

जेडी न्यूज विजन…

 

राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश….

शाहजहांपुर 09 जून : :  जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद में 13 केंद्रों पर चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित की जा रही है। जनपद में परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से संचालित सीसी टीवी कैमरों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष सकुशल संपन्न कराई जाए, परिक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए, तथा सीसी टीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने सपष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए किसी प्रकार की लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
——।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *