Breaking News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन…..

जेडी न्यूज़ विज़न….

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय

मनकापुर /गोंडा- पत्रकार अन्याय से लड़ता है दीन दुखियों को इंसाफ दिलाता है पत्रकारों द्वारा जो समाज की सेवा की जाती है वह सराहनीय है वक्त बातें सांसद गोंडा प्रतिनिधि कमलेश पांडे ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूरे होने पर शनिवार की शाम को अखिल भारतीय पत्रकार संघ मनकापुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इंद्रलोक पैलेस में बड़े ही धूमधाम के साथ हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती तिवारी रहीं। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आर नारद ने किया, इस अवसर पर पत्रकार, समाजसेवी एवं विशिष्ट लोगों का सम्मान अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं के सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। साहित्यकार आर के नारद ने कहा सत्ता को जो हिलाये पत्रकार वही है। चट्टान से टकराय पत्रकार वही है।। अन्याय का जो डटकर करता है मुकाबला। इंसाफ जो दिलाए पत्रकार वही है।। लोगों ने जबरदस्त तालियां बजाई पूरा हाल तालिया की गड़गलहट से गूंज उठा। इस अवसर पर सांसद गोंडा प्रतिनिधि अखिल भारतीय पत्रकार संघ जनपद गोंडा के अध्यक्ष रईस अहमद ने नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी, सम्मानित सभासद वैभव सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रेहान रजा, जिताऊ राम मौर्य, संतोष शुक्ला, प्रेमचंद चौहान, रामगोपाल, एचपी ओझा, राजेश गिरी, सरोज मौर्य सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार संघ मनकापुर के अध्यक्ष श्रवण कुमार एवं इमरान अहमद के द्वारा आयोजित किया गया।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *