Breaking News

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार 

Jdnews Vision…

 

बिलासपुर (छ.ग.) -मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार

चोरी की 01 नग एक्टिवा मोटर सायकल को किया गया जप्त..

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार मिश्रा पिता स्व. द्वारिका प्रसाद, मिश्रा उम्र 90 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ने दिनांक 10.09.26 को थाना सिटी कोतवली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.26 को रात्रि में अपने घर के सामने मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/Y6884 को लाक कर खडी किया था सुबह 09.30 बजे देखे तो एक्वा स्कूटी वहां पर खडी नहीं था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल एक्टिवा को चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 513 / 26 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), के निर्देशानुसार चोरी के प्रकरण में आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को देखकर गंभीरता से पतासाजी किया जा रहा था कि शनिचरी रपटा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मोटर सायकल एक्टिवा को अरोपी रितिक यादव के द्वारा चला रहा था एवं वाहन के नंबर को खुरचा हुआ था जिसे तुरंत ससक्त ऐप में चेक करने पर थाना सिटी कोतवाली के अप. क. – 513 / 26 में चोरी को होना पाया गया जिसे थाना लाकर पुछ-ताछ करने पर उक्त दिनांक घटना को घटना स्थल से चोरी करना बताया है । ” उक्त मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/Y6884 को आरोपी – रितिक यादव के कब्जे जप्त किया गया है। आरोपी रितिका यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। –

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *