आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप आज ….

Jdnews Vision..

बिलासपुर, 15 सितम्बर : : आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी द्वारा 16 सितम्बर 2026 को सवेरे 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा अपनी आवश्यकता अनुरूप प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा। कैंप में पेंटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय से वर्ष 2026 में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों सहित रोजगार के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा रिज्यूमे, आईटीआई अंकसूची एवं प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लाना अनिवार्य है। संस्था प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *