Breaking News

राधा माधव की कथा का भक्तों किया रसपान…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : सुशान्त गोल्फ सिटी स्थित दयाल बाग में दिव्य पेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा आयोजित श्री राधा माधव रसामृत का दिव्य संगम कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उपमुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि मंत्री, उ०प्र० सरकार कुंवर बृजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया। इस अवसर पर कथा वाचक श्री जी देवी माहेश्वरी ने श्री राधा माधव की कथा का श्रोताओं को रसपान कराया। भक्ति रस की इस कथा के दौरान भक्तों ने राधे राधे नाम जपा। 5 मार्च से शुरू हुई तीन दिवसीय इस कथा का समापन 7 मार्च को होगा।
इस मौके पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी उमकान्तानन्द महाराज, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम , कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल , आयोजन समिति के संयोजक अमरजीत मिश्र, सेवा मिशन के सह संयोजक राघवेंद्र सिंह, कथा संयोजक मानवेन्द्र सिंह पटेल, चक्रव्यूह नाट्य संयोजक अभिषेक सिंह आशु, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीरेन्द्र , युवाशक्ति के सह संयोजक शिवम शुक्ल, घनश्याम चतुर्वेदी, रामानंद कटियार, गिरीश सिन्हा, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह राजेन्द्र जी, रणविजय जी, विपिन सिंह बब्लू, दिवाकर सिंह, विनीता सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *