Jdnews Vision….
कौड़ीराम: : जनपद स्तर माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर में सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम की तीन छात्राओं कल्पना पुत्री मुन्नीलाल, कल्पना पुत्री मुरलीधर दुबे तथा रागिनी गौड़ पुत्री रामभवन गौड़ विजेता बनीं तथा मंडल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक सुधीर कुमार राय,पद्मावती गुप्ता एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ दी।
Jd News Vision