Breaking News

संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का मना 19वां स्थापना दिवस…

जेडी न्यूज़ विज़न….

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा….

लखनऊ 13 अप्रैल: :  बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिर ट्रस्ट के आरपी शर्मा ने बताया कि प्रातः मंदिर खुलने के साथ ही हनुमानजी को अष्टगंध से स्नान कराके नवीन श्रृंगार किया गया तत्पश्चात पं.दिनेश दीक्षित, आचार्य पवन मिश्रा, सुधांशु शुक्ल, प्रमोद कुमार और पं.दिनेश कुमार मिश्र ने सम्मिलित रूप से हनुमान जी का सहस्रार्चन से पूजन किया। हवन पूजन के साथ प्रभु को बूंदी- कचौड़ी का भोग लगाकर भण्डारा प्रारम्भ हुआ। रात तक चले भण्डारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्याकाल सत्र पुलिस लाइन से आए हनुमत भक्तों की अगुवाई में संगीतमय सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ। भजन संध्या में विनीता सिंह, रौशनलाल, सुभाष अरोड़ा आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अजय मेहरोत्रा, एसडी सावंत, चैतन्य अग्निहोत्री, बीके सक्सेना, सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्योति किरन रतन, पं.जितेंद्र दीक्षित, महेन्द्र, हेमन्त कुमार चतुर्वेदी, ब्रजेश कुमार, पवन शर्मा, कल्पना अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अभय आदि भक्तों की उपस्थिति रही।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *