Breaking News

यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों का पालन कराने की गई बस संचालकों विशाल शिविर

Jdnews Vision…

बिलासपुर: : 12.07.यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों का पालन कराने की गई बस संचालकों विशाल शिविर*

*जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों के बस प्रभारी, चालको एवं परिचालकों सहित बसों को की गई पुलिस लाइन बिलासपुर में एकत्रित*

* बसों के मैकेनिकल मुलाइजा एवं बस के चालक-परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण।*

*स्कूल बसों में टैक्स, फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड गवर्नर प्रमाण पत्र, जीपीएस, वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र, तथा अन्य आवश्यक संबंधित प्रमाण पत्रों सहित विविध दस्तावेजों को पूर्ण कराए जाने दिए गए निर्देश*

* यातायात नियमों का पालन करते हुए एवं सभी सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखते हुए वाहन चालन हेतु सभी वह चालक परिचालकों को दिए गए शख्त निर्देश*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है वही सड़क दुर्घटना होने वाले स्थलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधरात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी की जा रही है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रही सड़क हादसों में कमी लाने हेतु उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही भी जारी है।

इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों की मैकेनिक एवं वाहन प्रपत्र की जांच शिविर तथा वाहन चालकों एवं परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर, जिला पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी एवं स्टाफ, जिला परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में स्कूल बसों में टैक्स, फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड गवर्नर प्रमाण पत्र, जीपीएस, वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र, तथा अन्य आवश्यक संबंधित प्रमाण पत्रों सहित विविध दस्तावेजों को पूर्ण कराए जाने हेतु समस्त प्रपत्रों का जांच किया गया। वाहनों की जांच पूर्व से बनाई गई आवश्यक पर पत्रों की चेक लिस्ट के आधार पर की गई। उक्त चेक लिस्ट के आधार पर स्कूल बसों हेतु आवश्यक सभी सुरक्षा मापदंडों की पूर्ति करना सुनिश्चित किए जाने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के तहत सभी स्कूल के प्रबंधकों एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया।

चेक लिस्ट के अनुसार अति आवश्यक प्रपत्रों की परिपूर्ति नहीं किए जाने वाले स्कूल बस के संचालकों, चालक एवं परिचालकों को समय पर उक्त प्रपत्रों की पूर्ण नहीं कराए जाने या स्कूल बस में नियमानुसार सभी सुरक्षा मापदंडों की पालन नहीं किए जाने की स्थिति में स्कूल के अधीनस्थ संचालित स्कूल बसों का परमिट निरस्त करने हेतु उन्हें हिदायत दिया गया है।

इस संबंध में समस्त प्राचार्य एवं स्कूल के प्रबंधकों को बसों एवं वाहन चालको एवं परिचालको व वाहन प्रभारी सहित पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आज दिनांक 12.07.2026 को प्रातः 7:00 बजे शत प्रतिशत स्कूल बसों को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के पालन में 200 से अधिक बसों का आज मैकेनिकल मुलाइजा, प्रपत्रो की जांच एवं चालक परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण सभी विभागों के संयुक्त टीम द्वारा किया किया गया है।

इस दौरान समस्त वाहन चालकों-परिचालकों को स्कूल बसों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ समस्त सुरक्षा मापदंडों का ध्यान में रखते हुए वाहन चालन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं समय-समय पर वाहनों का सदैव मैकेनिक मुलाइजा करते हुए वाहनों में किसी भी प्रकार की खराबी को शीघ्र सुधार कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कहीं पर भी बस ब्रेकडाउन ना हो एवं खराबी के कारण सड़क पर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, परिवहन विभाग से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ सुधांशु शर्मा व नेत्र सहायक अधिकारी नवीन तम्बोली एवं भागीरथ बंजारे व शासकीय अस्पताल से अन्य चिकित्सक बंधुगण व सहयोगी स्टाफ, यातायात पुलिस से सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र नेताम, प्रधान आरक्षक ओंकार सिंधु, आरक्षक गौतम खुसरो, घनश्याम राठौर, बालाराम सहित सभी स्कूल के चालक, परिचायक एवं बस प्रभारीगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *