Breaking News

भारतीय संस्कृत नाट्य परम्परा विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का होगा आयोजन….

Jdnews Vision…..

चन्द्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल: :  उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, चन्द्रबदनी (नैखरी) के संयुक्त तत्त्वावधान में “संस्कृतमास-महोत्सव” टिहरी गढवाल जनपद के अन्तर्गत “भारतीय-संस्कृत-नाट्यपरम्परा” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 22 सितम्बर 2026, मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित होगा। संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय संस्कृत नाट्यपरम्परा, उसके ऐतिहासिक विकास, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व तथा वर्तमान सन्दर्भ में उसकी प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. हरिराम मिश्र, विशिष्ट संस्कृत अध्ययन केन्द्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली एवं प्रो. (डॉ.) अरविन्द नारायण मिश्र, मुख्याधिष्ठाता, शिक्षा-शास्त्र विभागाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महन्थ मौर्य, प्रभारी निदेशक, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, चन्द्रबदनी (नैखरी) द्वारा की जाएगी।

संगोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में प्रो. रमाकान्त पाण्डेय, कुलपति, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्टवक्ता डॉ. शैलेन्द्र उनियाल तथा अन्य विद्वान् भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगें।

कार्यक्रम के टिहरी गढवाल संयोजक डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल विभागाध्यक्ष संस्कृत हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण Google Meet के माध्यम से किया जाएगा। महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा संस्कृतसाहित्य, भारतीय संस्कृति एवं नाट्य परंपरा में रुचि रखने वाले सभी प्रतिभागियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *