Breaking News

महिला की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे सीएचसी अधीक्षक, अभिलेखों की हुई जांच…..

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

– जांच कमेटी गठित होने की चर्चा….

गजपुर बाजार  :: पथरी के आपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने के बाद गोरखपुर ले जाते समय महिला की मौत के मामले में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव के अधीक्षक डा. के.एम. बर्नवाल ने परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल पहुंचकर पंजीकरण समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है, संचालक अस्पताल पर मौजूद नहीं थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————–

यह था मामला

गगहा थाना क्षेत्र के कलानी गांव निवासी कमला देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार मंगलवार को पथरी का आपरेशन कराने कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग स्थित परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल पहुंची थीं। आपरेशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल संचालक के अनुसार रक्तचाप में अचानक उतार-चढ़ाव के बाद महिला को गोरखपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बांसगांव पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बाद में किसी कार्रवाई की इच्छा नहीं जताई।

———————-

समझौते की चर्चा से गरम रहा कस्बा

महिला की मौत के बाद बुधवार को कौड़ीराम कस्बे में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कस्बे में यह भी चर्चा रही कि मृत महिला के पुत्र ने पहले पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन बाद में कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। इसी बदलाव को कुछ लोग आपसी समझौते या लेनदेन से जोड़कर चर्चा करते रहे। हालांकि, लेनदेन अथवा समझौते की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस या स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

घटना के बाद कस्बे में संचालित अन्य निजी अस्पतालों में भी हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई अस्पताल संचालक अपने दस्तावेज और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क नजर आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के अभिलेखों की जांच शुरू किए जाने के बाद अब लोगों की नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

” अस्पताल पर संचालक से मुलाकात नहीं हुई। जांच कमेटी गठित हो रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डा. के.एम. बर्नवाल, अधीक्षक सीएचसी बांसगांव

About admin

Check Also

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न…

Jdnews Vision…. तुलसीपुर – स्थानीय तहसील सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *