Breaking News

गोरखपुर को बड़ी रेल सौगात: भुज-बरौनी के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस…

Jdnews Vision….

 

गोरखपुर : :  पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। *भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस* चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

 

गोरखपुर सांसद *रवि किशन शुक्ला* ने बताया कि इस ट्रेन की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे थे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री *अश्विनी वैष्णव* से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इसकी मांग की थी, जिस पर रेल मंत्रालय ने सहमति दे दी है।

 

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में अमृत भारत जैसी आधुनिक और सुविधाजनक ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। यह नई ट्रेन गोरखपुर सहित लाखों यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

 

इस सौगात के लिए सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता की सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाना उनकी प्राथमिकता है।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *