Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
*त्रिदिवसीय स्काउट गाइड* *प्रशिक्षण सम्पन्न….
*मानवीय मूल्यों के विकास में* *सहायक होता प्रशिक्षण -:* *मोहित*
कुशल नागरिक के गुण विकसित करने में स्काउटिंग का योगदान महत्वपूर्ण- अजय बजरंगी
भारत स्काउट और गाइड उ० प्र० जनपद गोरखपुर द्वारा सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर में स्काउट गाइड के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार ने कहा कि स्काउटिंग विद्या में छात्रों को मानवीय मूल्यों के विकास से लेकर व्यहवारिक जीवन में समाज के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान शिविर संचालक प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि कुशल नागरिक के गुण विकसित करने में स्काउटिंग गाइडिंग का सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है साथ ही उनमें विश्वनीयता अनुशासन सेवा करने की सीख मिलती है।
इसके पूर्व अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तद उपरांत स्वागत स्कार्फ वागेल, बैज लगाकर किया गया और कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने किया। शिविर में विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई, अंत में शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान से शिविर समाप्त हुआ।
शिविर को सफल बनाने में प्रबंधक रंजन सिंह, प्रधानाचार्य संजय सिंह, अवधेश सिंह, प्रियंका सिंह, अतिमा माथुर, राज कुमार पाठक, अजेंद्र कुमार, उमा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Jd News Vision