Breaking News

जलभराव पीड़ित संध्या यादव के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएम योगी और सांसद रवि किशन पर बोला हमला….

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

*गोरखपुर: : बेतियाहाता में जलभराव से पीड़ित महिला संध्या यादव के घर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। संध्या यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गुहार लगाई थी कि उन्होंने 18 लाख रुपये कर्ज लेकर दुकान खोली थी, जो बारिश के पानी से डूब गई और पूरा सामान खराब हो गया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद अजय राय बुधवार को उनके घर और दुकान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रवि किशन पर जमकर निशाना साधा।

 

अजय राय ने कहा, “गोरखपुर को स्पेन बनाने का दावा किया गया था, लेकिन आज यह कूड़ाघर बन गया है। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल है, थोड़ी सी बारिश में शहर डूब जाता है।”

 

उन्होंने सीएम योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “भगवा पहनकर सन्यासियों को धोखा दिया जा रहा है” और श्मशान के पैसों को लेकर भी आरोप लगाए।

 

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गोरखपुर में जलभराव से लोग बर्बाद हो रहे हैं। सरकार को पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देना चाहिए।

 

उधर, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अभी तक नगर निगम या भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *