Breaking News

रायबरेली एसपी को दरोगा की खुली चुनौती….

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

रायबरेली एसपी को दरोगा की खुली चुनौती: ईमानदार कप्तान रवि कुमार की छवि पर दरोगा अनुज तोमर व 2 सिपाहियों ने बदनुमा दाग लगाया है पीड़ित परिवार को फंसाने की धमकी देकर 1.5 लाख,वसूले एएसपी को जांच सौंपी है

भदोखर/रायबरेली, 1 जून : :  जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार कर देने वाली और प्रशासनिक अनुशासन के परखच्चे उड़ाने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले रायबरेली के पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए एक दरोगा और दो सिपाहियों ने खाकी की धौंस दिखाकर एक बेबस परिवार से डेढ़ लाख रुपये की मोटी रकम वसूल ली। पीड़ित परिवार पर गलत मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाकर की गई इस ‘रिश्वतखोरी’ का मामला जब कप्तान की चौखट तक पहुंचा, तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) को जांच सौंप दी है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *