Breaking News

वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे किराया रियायत बहाल करने की मांग की…

Jdnews Vision….

 

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रांची में सौंपा ज्ञापन, अलग मंत्रालय/विभाग बनाने की भी मांग….

रांची,( संवाददाता):  :अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे किराया रियायत पुनः बहाल करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मंत्रालय अथवा विभाग गठित करने की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि मार्च 2020 से पहले भारतीय रेलवे द्वारा 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष वरिष्ठ नागरिकों को 40 प्रतिशत तथा 58 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत किराया रियायत दी जाती थी।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा, पारिवारिक एवं अन्य आवश्यक यात्राओं के लिए रेल परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए पूर्व में दी जाने वाली किराया रियायत को बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े स्वास्थ्य, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, आवास, परिवहन, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण जैसे मामलों के लिए अलग मंत्रालय/विभाग गठित करने का आग्रह किया गया।

 

ज्ञापन की एक प्रति मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को भेजी गई है, जिसे आगे प्रधानमंत्री को भेजे जाने का अनुरोध किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के संगठन AISCCON की ओर से भी रेलवे रियायत बहाली और अलग मंत्रालय/विभाग की मांग उठाई गई है।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में काली दास मुंडा, चंचल कुमार सिंह, एम. जेड. खान, नरेश लाल और के. डी. राय शामिल थे।

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *