Jdnews Vision…..
संतोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम : : सर्वोदय किसान बालिका इंटर कॉलेज, कौड़ीराम में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने किया।
उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
Jd News Vision