Breaking News

कौड़ीराम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ” हनुमंत प्रभात शाखा ” का हुआ शुभारंभ

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम : : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नई शाखा “हनुमंत प्रभात शाखा ” का शुभारंभ आज मां गायत्री प्रज्ञा योग संस्थान कौड़ीराम के मंदिर प्रांगण में किया गया।

इस शाखा की शुरुआत संघ के जिला प्रचारक श्री नागेंद्र जी के दिशा निर्देश एवं प्रचारक श्री अरुण कुमार के निर्देशन और पूर्व प्रचारक श्री दिग्विजय जी की विशेष प्रेरणा से शुरू हुई है।

शाखा की प्रथम दिन क्षेत्र के तमाम सेवाओं सेवकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्वयंसेवकों ने परम पवित्र ध्वज को प्रणाम किया,

जिसके उपरांत शारीरिक और मानसिक , आरोग्यता के लिए विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास किया गया।

संघ के पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आज 10 अक्टूबर से यह शाखा प्रत्येक दिन सुबह 5:30 बजे नियमित रूप से संचालित की जाएगी।

उपरोक्त सभी सदस्यों ने राष्ट्र सेवा और समाज को संगठित करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *