Breaking News

शिक्षक महासम्मेलन को सफल बनाने में जुटे विधायक डॉ. विमलेश पासवान, शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम /गोरखपुर: :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित शिक्षक महासम्मेलन को संबोधित किया जाएगा। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कमर कस ली है।इसी क्रम में विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कौड़ीराम स्थित अपने निज आवास पर बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक शिक्षक बंधुओं से महासम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में शिक्षकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान मनोज सिंह, संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, अश्वनी राय, अजीत वर्मा, अनिल दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *