Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
*सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, विसर्जन मार्ग से हटेगा अतिक्रमण…
*बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद देने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर…
गोरखपुर: : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों की समीक्षा की। दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न होने पाएं। इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से संवाद कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और भीड़ प्रबंधन की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और जरूरत के अनुसार पहले से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।
Jd News Vision