Jdnews Vision..
लखनऊ के दो सहित प्रदेश के पांच बस स्टेशनों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा लुक, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी….
लखनऊ के जानकीपुरम और कैसरबाग समेत नोएडा, खुर्जा और बुलंदशहर बस स्टेशन को PPP मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
इन पांचों बस स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘प्रीमियम बस स्टेशन’ के रूप में तैयार किया जाएगा।
परिवहन निगम ने पांचों बस स्टेशनों की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट लगाएगी अंतिम मुहर।
दूसरे चरण में प्रदेश के 49 बस स्टेशनों के लिए टेंडर मांगे गए थे, 13 के लिए आवेदन आए और जांच के बाद पांच का चयन हुआ।
निजी कंपनियां बस स्टेशनों के विकास का पूरा खर्च उठाएंगी, कंपनियों को 90 वर्ष की लीज दी जाएगी।
यात्रियों को AC वेटिंग हॉल, आधुनिक टिकट काउंटर, डिजिटल डिस्प्ले, साफ शौचालय और लगेज काउंटर की सुविधा मिलेगी।
रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, फास्ट फूड आउटलेट, शॉपिंग, होटल, मेडिकल स्टोर, बैंक और ATM जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग, बस पार्किंग, टैक्सी-ऑटो स्टैंड, सार्वजनिक पार्किंग, पुलिस बूथ, सुरक्षा और अग्निशमन की व्यवस्था भी होगी।
योजना से परिवहन निगम को काम शुरू होने से पहले ₹207.67 करोड़ मिलेंगे, इसके बाद वार्षिक शुल्क भी मिलता रहेगा।
पहले चरण में लखनऊ के विभूतिखंड, चारबाग और अमौसी समेत प्रदेश के 23 बस स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।
Jd News Vision