Jdnews Vision….
इटौजा/लखनऊ : : राम सेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज, इटौजा में भव्य एवं उल्लासपूर्ण ‘कौशल डांडिया उत्सव 2026’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उन्हें खुशी का माहौल प्रदान करना रहा.

कार्यक्रम को ख़ास और सुंदर बनाने के लिए विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकों ने पूरे परिसर की सजावट (डेकोरेशन) में अपना विशेष योगदान दिया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों, तोरणों और आकर्षक रंगोलियों से बहुत ही सुंदरता के साथ सजाया गया था।

उत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छोटी-छोटी बालिकाओं से लेकर बड़ी छात्राएँ सुंदर लहंगा-चोली और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आईं

डांडिया और गरबा के प्रसिद्ध गीतों पर सभी छात्राओं ने मिलकर डांडिया खेला, मनमोहक नृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। छात्राओं के चेहरे की खुशी और उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। इस दौरान रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं के लिए विशेष फोटोशूट (Photoshoot) का भी आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों ने अपनी सुंदर स्मृतियों को कैमरों में कैद कराया।

विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने छात्राओं के इस सुंदर प्रदर्शन, अनुशासन और उत्साह की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, तालमेल और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना बढ़ती है।
पूरा दिन डांडिया रास, संगीत, फोटोशूट और ढेर सारी मस्ती के बीच बहुत ही यादगार तरीके से बीता। अंत में सभी बच्चों को जलपान कराया गया और शुभकामनाओं के साथ उत्सव का समापन हुआ।
Jd News Vision