Jdnews Vision….
.मंडप का एक हिस्सा गिरने से हुई दुर्घटना…
.मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य घायलों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल….
कोलकाता : : यहाँ दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम चोरबागान सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.
इसी दौरान बाहर हो रही तेज बारिश के बीच पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए हैं. दुर्घटना में 19 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 35 लोग घायल हैं.
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने tv9 बांग्ला से कहा कि 17 मृत हुए हैं. छह की पहचान हुई है. उन्होंने इस पंडाल की पूजा बंद कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि बहुत दुखजनक घटना है. इस घटना की जांच होगी. उन्होंने कहा कि रविवार को सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है और शोक पालन किया जाएगा. चोरबागान सर्वजनिन पूजा मंडप को फिलहाल बंद कर दिया गया है. राज्य सरकार ने चोरबागान घटना के संबंध में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यह नंबर 18003455678 है.
पूजा आयोजकों का कहना है कि पूजा पंडाल में भीड़ उमड़ रही थी. इस दौरान बारिश होने लगी और बारिश की वजह से लोग पंडाल में घुसने लगे. इस दौरान ही यह दुर्घटना घटी. यह दुर्घटना करीब शाम साढ़े सात बजे घटी. दुर्घटना में चार-पांच लोगों के घायल होने की सूचना है.
बता दें कि सप्तमी की शाम को मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंडप में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि तिल रखने की जगह नहीं थी. हादसा शायद मंडप का कोई हिस्सा या स्ट्रक्चर गिरने से हुआ होगा. इस अचानक हुई घटना से पल भर में दहशत फैल गई.
एक दर्शनार्थी ने कहा, मैंने सुना कि मंडप का एक हिस्सा गिर गया था. सब लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. वे गिर रहे थे, और कुचले गए. वहीं, अन्य दर्शनार्थी का कहना है कि भारी भीड़ थी. बारिश के दौरान लोग बचने के लिए मंडप में घुसने लगे और इसी दौरान भारी भीड़ बढ़ गई और ज्यादा लोग एक साथ घुसने से भगदड़ मच गई.
Jd News Vision