Breaking News

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आए दो युवक, हादसे से मची अफरा-तफरी…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम (गोरखपुर) : : गगहा थाना क्षेत्र के पांडेपार गांव में सड़क किनारे स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखने गए दो युवक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पांडेपार गांव निवासी भीम सिंह (20), पुत्र रूप नारायन सिंह, और चंदन गौड़ (19), पुत्र सुदामा, गांव के युवकों द्वारा सड़क किनारे स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखने गए थे। इसी दौरान बांसगांव थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी दो युवक तेज गति से बाइक से आ रहे थे।तेज टक्कर मार दी जिसमें भीम का दाएं पैर टूट गया तथा चंदन गौड़ को कमर में फैक्चर हो गया दोनों को स्वास्थ केंद्र कौड़ीराम के चिकित्सकों ने सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *