Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम: : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथबसिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा बांसगांव के बूथ संख्या-104, पाण्डेयपार में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले महान विचारक थे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष (हियुवा) नरेंद bडध्वज सिंह, बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, राजेश चौधरी, पूर्व प्रधान भीम शंकर यादव ‘छोटू’ सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रrbvहे।
Jd News Vision