Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : _चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के_ अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर के सुप्रसिद्ध, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राम रतन बनर्जी जी का शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे दुखद निधन हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे चिकित्सा जगत सहित शहर के व्यापारी सामाजिक और आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई डॉ. बनर्जी जी ने दशकों तक अपनी सरलता, सेवा भाव और सटीक चिकित्सा से हजारों मरीजों को नया जीवन दिया। होम्योपैथी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा उनका जाना चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सिंघानिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा डॉ. राम रतन बनर्जी जी का निधन केवल एक डॉक्टर का जाना नहीं, बल्कि गोरखपुर ने अपना एक सच्चा सेवक, एक अभिभावक खो दिया है। वे हमेशा मुस्कुराकर सबका इलाज करते थे, गरीब-अमीर में कोई भेद नहीं करते थे। उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना हमेशा हम सबके लिए प्रेरणा बनी रहेगी ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।
Jd News Vision