Jdnews Vision…..
बलरामपुर: : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत आज बूथ संख्या 131 स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में कार्यक्रम का श्रवण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को सुना।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने तथा सामाजिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने के साथ ही राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,संजय शुक्ला,संजय शर्मा,झूमा सिंह,सुशील साहू ‘बंटी’,आनंद किशोर,शक्तिकेंद्र संयोजक विजय साहू,बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रेम मोदनवाल,डॉ.विमल त्रिपाठी,अजीत ओझा,गौरव मिश्रा,अंशुमाली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Jd News Vision