Breaking News

चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड में असर, रांची समेत कई जिलों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद

Jdnews Vision….

चक्रवात ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट पर कहर बरसा रहा है. इस चक्रवात के प्रभाव से देशभर में मौसम बिगड़ा हुआ है और मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है.

चक्रनात अर्नब के प्रभाव से झारखंड में भी मौसम का मिजाज तीखा बना हुआ है. चक्रवात अर्नब के कारण हुई बारिश के मद्देनजर प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहने वाले हैं.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से कई जिलों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बुधवार और गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रांची जिले में 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं तक के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे.

सभी प्राइवेट स्कूल भी रहेंगे बंद

यही नहीं सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में भी केजी से 12वीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी. मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आज चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराया. इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी. आज रात 1 बजकर 20 मिनट पर चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हुई थी.

आज और कल राज्य में दिखेगा चक्रवात का असर

चक्रवात के प्रभाव से रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि मंगलवार रात से राज्य के कई जिलों में हल्की बरसात देखने को मिल रही है. चक्रवात अर्नब का मुख्य प्रभाव झारखंड में आज दोपहर से गुरुवार के बीच नजर आएगा.

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *