Jdnews Vision….
लखनऊ : : क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ महाविद्यालय के वालीबॉल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट फ़ाइनल मैच (पुरुष वर्ग और महिला वर्ग) की टीमों में मुकाबला हुआ जिसके आयोजक डॉ.बैजू अब्राहम और दीपेश उपाध्याय रहे टूर्नामेंट का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ ईशा वी.लाल और सभी संकाय के आचार्य आचार्यों की उपस्थिति में फ़ाइनल मैच का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम महिला वर्ग ने मैच का शुभारंभ पहला….
मैच सेमी फ़ाइनल की विजेता टीम बी.ए महिला वर्ग और बी.पी.एड महिला वर्ग के साथ खेला गया। जिसमें बी.ए महिला वर्ग ने 11 गोल करे वहीं बी.पी.एड महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन करा और 25 गोल कर पहला मैच जीत लिया।
महिला वर्ग के
दूसरे मैच में महिला वर्ग की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया दोनों टीमों में काटे की टक्कर रही बी.ए महिला वर्ग ने 24 और बी.पी.एड महिला वर्ग टीम ने 26 गोल कर वालीबॉल फ़ाइनल मैच जीत कर महिला वर्ग की वालीबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम करा ली।
पुरुष वर्ग का पहला मैच भी बी.ए पुरुष वर्ग और बी.पी.एड पुरुष वर्ग के बीच खेला गया। जिसमें बी.ए पुरुष वर्ग ने 17 गोल करे वहीं बी.पी.एड पुरुष टीम ने 25 गोल कर पहला मैच जीत लिया।
पुरुष वर्ग का
दूसरा मुकाबला फ़ाइनल टूर्नामेंट का बी.ए पुरुष वर्ग और बी.पी.एड पुरुष वर्ग के मध्य खेला
गया जिसमें बी.ए की टीम ने 17 गोल करे वहीं बी.पी.एड पुरुष वर्ग की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करा और 25 गोल बनाकर दूसरा मुकाबला जीत लिया। वालीबॉल टूर्नामेंट मैच की टॉफ़ी अपने नाम करा ली।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजक डॉ.बैजू अब्राहम और दीपेश उपाध्याय सह-आयोजक को शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ क्रिचियन डिग्री कॉलेज लखनऊ की बी.पी.एड विभाग की टीम सभी महाविद्यालय में अपनी अलग ही प्रतिभा रखती हैं इसका पूरा श्रेय बी पी एड के विभागाध्यक्ष की मेहनत का नतीजा हैं जो हर जगह से ये टीम जीत कर ही आती हैं,साथ ही प्राचार्या महोदया ने सभी संकाय के आचार्य- आचार्यों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों को नामांकित कर हौसला बढ़ाया और कहा महाविद्यालय में सभी के योगदान से ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिसे सभी संकाय के छात्र- छात्राओं,शिक्षकों,को खेलने का प्रोत्साहन मिलता हैं अंत में प्राचार्या ने आगामी भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिया सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभ कामनाएं दी।
Jd News Vision