Breaking News

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, केंद्र सरकार ने दी दो साल के अतिरिक्त कार्यकाल को मंजूरी….

Jdnews Vision…

राघवेंद्र मिश्रा…..

समाचार संपादक…..

नई दिल्ली : : भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए सरकार ने चार साल का प्रारंभिक कार्यकाल पूरा करने वाले उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवा अवसर देने का निर्णय लिया है, जिन्हें पहले नियमित सेवा में शामिल नहीं किया जाता था।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने 4 नवंबर 2026 को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत अग्निवीरों को अब कुल छह साल तक सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिल सकेगा।

नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा अवसर

नई व्यवस्था के अनुसार, शुरुआती चार वर्षों के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को पहले की तरह मेरिट के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा। वहीं शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा।

दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए निर्धारित वस्तुनिष्ठ चयन मानदंडों और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया में भी होंगे बदलाव

सरकार ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव की घोषणा की है। अब भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा स्किल सर्टिफिकेट

अग्निवीरों को सेना में प्राप्त प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और कार्य अनुभव के आधार पर स्किल सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। इससे सेना में प्राप्त अनुभव को भविष्य में रोजगार और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में पहचान मिल सकेगी।

सरकार के इस फैसले को अग्निवीरों के सेवा अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, नई व्यवस्था के विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और क्रियान्वयन संबंधी जानकारी का इंतजार है।

देश सेवा का अवसर अब और लंबा, अग्निवीरों के भविष्य को मिली नई राह।

About admin

Check Also

…कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई…! ..

Jdnews Vidion….. व्यंग्य – कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई…!   दिवाली का गिफ़्ट मुंह लग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *