Jdnews Vision…..
सुरेन्द्र कुमार वर्मा…..
रामपुर : : जनपद के शाहबाद स्थित राणा शुगर मिल पर आज अपनी जमीन और हक की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं के बीच भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पहुँच कर किसानो से बात की और कहा की मिल प्रबंधन द्वारा किसानों की लगभग 24 बीघा कीमती कृषि भूमि पर जो अवैध कब्जा किया गया है बेहद निंदनीय है।
धरना स्थल पर पीड़ित किसान परिवारों की समस्याओं को सुनने के बाद, आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की गन्ना मिल के वरिष्ठ अधिकारियों और तहसीलदार से वार्ता हुई है। प्रशासन व मिल प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद आगामी 25 नवंबर की तारीख तय की गई है, जिसमें इस भू-विवाद और किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर अंतिम फैसला होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा की
भारतीय किसान यूनियन ‘भानू’ व किसान क्रान्ति दल का साफ संकल्प है
जब तक हमारे किसानों को उनकी एक-एक इंच जमीन वापस नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा
मुरादाबाद और मेरठ मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शाहबाद पहुँचकर इस लड़ाई को मजबूत रखें। यदि 25 नवंबर तक समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में उग्र रूप दिया जाएगा!
–
Jd News Vision