Breaking News

त्योहारों पर सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इन 4 राज्यों में बढ़ा महंगाई भत्ता, खाते में आएगी मोटी रकम

Jdnews Vision….

नई दिल्ली : : केंद्र सरकार के बाद अब देश की कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़े और राहत भरे फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। त्योहारों के इस मौसम में दिवाली से ठीक पहले अब तक कुल 4 राज्यों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

अगर आप भी राज्य सरकारी कर्मचारी या पेंशनर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से 4 राज्य हैं, जहां के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है और किस राज्य में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

तमिलनाडु सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया DA

तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।

राज्य सरकार के इस अहम कदम से लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के परिवारों को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा। वहीं, इस DA बढ़ोतरी की वजह से तमिलनाडु सरकार के खजाने पर सालाना 1,858 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

राजस्थान में 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों की दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया है। सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा करने की घोषणा की है। पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।

भजनलाल सरकार के इस फैसले से राज्य के 7 लाख कर्मचारियों और लगभग 5 लाख पेंशनरों की मासिक आय में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी और एरियर का ऐलान

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी 30 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की बड़ी घोषणा की। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी से सितंबर तक का बकाया एरियर (Arrears) कर्मचारियों को 3 समान किश्तों में भुगतान करने का भी फैसला लिया है, जिससे कर्मचारियों में खासा उत्साह है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी दिया 2 फीसदी डीए का तोहफा….

दीवाली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों को निराश नहीं किया और डीए में बढ़ोतरी का फैसला सुना दिया। इस बार राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है।

इस बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत के स्तर से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जिससे राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

About admin

Check Also

SIR के खिलाफ CJP ने फिर करेगी प्रदर्शन… दीपके भी पहुंचेंगे…

Jdnews Vision….. दीवाली से पहले केरल के कोच्चि में राझेंद्र मैदान जुटेंगे लोग……  कॉकरोच जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *