Breaking News

गाड़ी से कुचलकर जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रूप से घायल…

गाड़ी से कुचलकर जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रूप से घायल…

०पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, मुख्य आरोपी पहले से जिला बदर घोषित…

लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निलमथा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित माता प्रसाद पुत्र छंगा प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 मार्च को विशाल रावत उर्फ नौमी लाल, अजय, शिवम , शबनी ने मिलकर उन्हें मारने की कोशिश की। मुख्य आरोपी नौमी ने अपनी गाड़ी (नंबर UP32ST1276) से माता प्रसाद के हाथ को कुचल दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। पीड़ित की पुत्री रेनू देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी नौमी को पिछले साल गुंडागर्दी के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन वह कानून की परवाह नहीं न कर क्षेत्र में ही रह रहा है। इस संबंध में सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *