Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज तथा उनकी माताजी के पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर करवाई की मांग

जेडी न्यूज़ विज़न…

(अरुण कुमार राव)

देवरिया: :  विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में , मौलाना अब्दुल सलीम नामक व्यक्ति द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज तथा उनकी माताजी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री श्री नीरज शाही, मंडल प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी, जिला प्रभारी सुभाष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बीरबल चौहान, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजू, विजय पंडित, डॉ. गंगा शरण पाण्डेय, अमित मिश्र, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा तथा अमलेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नाले की सफाई को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप.. एक की मौत तीन घायल…

Jdnews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ : : गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *