Breaking News

रिटायर्ड रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन द पू रेलवे टाटानगर का 25 वां वार्षिक महा अधिवेशन सम्पन्न …

जेडी न्यूज़ विज़न…..

टाटा नगर: : बीती 22 मार्च को रिटायर्ड रेलवे एम्प्लोयी एसोसिएशन टाटा का 25 वां वार्षिक महा अधिवेशन बड़े हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत के साथ हुआ । सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परसुडीह शाखा के ब्रांच मैनेजर अमित कुमार थे ,जबकि अतिथि के रूप में डी के पांडा, जे एस बहल, आई डी शर्मा एस के चक्रवर्ती एवम वी डी मिश्रा उपस्थित हुए ।

इस सभा मे लगभग 270 सदस्यों ने भाग लिया । सिनी बंडामुंडा राउरकेला, झारसुगुड़ा आदरा एवम हटिया के सदस्य सम्मिलित हुए । विशेषकर हटिया के 11 सक्रिय सदस्यों ने बड़ चढ कर अपनी भागीदारी निभाई  ।

जो इस प्रकार है…….. सुनील कुमार ,सुभाष चंद्र पाल ,अनिल कुमार सिंह मुंडा, कृष्णा साव , ऐ एन राव, बी पाहन,राज कुमार, राम बी पी चौधरी श्रीमतीं माया मदूरी मिस चांदनी राव एवम जे एस बहल मुख्य थे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एन आर माझी ओर एम प्रभाकर राव की अहम भूमिका रही ।धन्यवाद ज्ञापन राव जी द्वारा दिया गया ।। समाचार संकलन एम प्रभाकर राव टाटा द्वारा किया गया।

 

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *