Breaking News

45वा स्थापना दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर….

जेडी न्यूज़ विज़न….

बलरामपुर 9 अप्रैल : : विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा 45वा स्थापना दिवस मनाने तैयारी जोरो पर है इस क्रम में बलरामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह तहसील प्रभारी प्रेमनाथ मिश्रा जिला उपाध्यक्ष जीवनलाल जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह ने बलरामपुर उतरौला तुलसीपुर शिवपुरा गौरा जैतापुर पिपरा का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया, इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 45वा स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में एक साथ मनाया जा रहा है जिसमें हर गांव गांव लोगों के घर-घर भगवा झंडा वितरण कर घरों पर लगाया जाएगा तथा 12 अप्रैल को बलरामपुर में एक जन जागरूकता रैली निकल जाएगी जो बलरामपुर नगर‌ के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला कार्यालय पर झंडा रोहण करेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम कौशल ने सभी लोगों से अपील किया है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे। बैठक में ओमप्रकाश, दिनेश प्रजापति आशुतोष मिश्रा सूरज विश्वकर्मा प्रताप कुमार पांडे तथा मनोज कुमार मिश्रा प्रधान उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *