Breaking News

गैसड़ी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू,2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रेरित …

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर : :  जिले के गैसड़ी नगर पंचायत सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि समय कम बचा है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है और तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी को जुटना होगा।
जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी एवं जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का माहौल है, जहां कई देश आपसी संघर्ष में उलझे हैं। ऐसे समय में नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर विश्वास करती है।
इस अवसर पर रामकरण मिश्रा,रमेश जायसवाल,रामकृपाल शुक्ला,अजय सैनी,परमजीत सिंह पम्मी,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा,आनंद सिंह एवं मनराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *