Breaking News

बिलासपुर : : धान खरीदी केन्द्र ,गतौरा में हेर-फेर कर गबन करने वाले आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

*सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र , गतौरा में हेर-फेर करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार….

*आरोपियों ने 919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर 28,51000/- रुपए का किया गबन*

*आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-*

*01.* कोमल प्रसाद चंद्रकार पिता फागुराम उम्र 46 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

*02.* राजेन्द्र राठौर पिता स्व. मल्लूराम राठौर उम्र 64 साल निवासी बजरंग चौक गौतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

*03.* हुलेश्वर धीरही पिता गंगा प्रसाद धीरही उम्र 38 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

*विवरण -:* मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तुरी बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 में का उल्लंघन करना एवं शासकीय धान गबन करना पाए जाने पर उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,विवेचना के दौरान आरोपीगण 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को उनके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियो को आज दिनांक 03.04.2026 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

About admin

Check Also

40 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद नेवल डॉकयार्ड के चार्जमैन पंडित जयराम उपाध्याय का भव्य सम्मान समारोह…

Jdnews Vision…. राघवेंद्र मिश्रा… मैनेजिंग एडिटर… विशाखापत्तनम: : नेवल डॉकयार्ड के इलेक्ट्रिकल विभाग में चार्जमैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *