Breaking News

कांग्रेस पार्टी में बाबू जगजीवन राम दलित चेतना थे : : संदीप

जेडी न्यूज़ विज़न….

कौड़ीराम : : कांग्रेस पार्टी में बाबू जगजीवन राम दलित चेतना थे-संदीप गोरखपुर :  बाबू जगजीवन राम जयंती केवल औपचारिक श्रद्धांजलि नहीं है कांग्रेस पार्टी में दलित चेतना को पुनर्जीवित करने का वैचारिक अवसर है कांग्रेस पार्टी ने दलितों को समान्ता का अधिकार दिया ,दलित नेताओं को उचित मान सम्मान भी दिया। उक्त बातें अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संदीप गोरखपुरी कैंप कार्यालय देऊरवीर कौड़ीराम में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119 जयंती के अवसर पर बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी की अंबेडकरवादी चेतना और गांधीवादी चेतना के बीच रचनात्मक कार्यों के बीच सेतु का काम किया बाबूजी हरित क्रांति और आर्थिक लोकतंत्र के पुरोधा थे। उत्तर प्रदेश मछुआरा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद ने निषाद गुहराज महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती में शामिल हुए,बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पूनम आजाद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके कार्यों को याद किया। जयंती की अध्यक्षता कौड़ीराम के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पांडे ने किया इस अवसर पर अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कश्यप, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक निषाद, पूर्व जिला सचिव जितेंद्र बुद्धाय, संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी विजय कुमार राय, अनुसूचित विभाग कौड़ीराम के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पासवान, अजीत पासवान ,सत्यव्रत पांडे, अनिल निषाद ,ललित कुमार ,प्रभावती देवी ,सरिता देवी, कमलावती देवी, शीला देवी मंटू पांडे संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार साहनी छबिलाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *