Breaking News

ऐतिहासिक शंखनाद: न्याय की अर्जी, अधिकारों की लड़ाई…

Jdnews Vision……

अशोकनगर (मध्य प्रदेश ): : प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) के आवहान पर  प्रदेश के सभी 55 जिलों के देवालयों में एक साथ प्रार्थना सभा आयोजित कर मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने न्याय के लिए अपनी अर्जी लगाई और एक अभूतपूर्व, ऐतिहासिक विरोध दर्ज कराया। ये यात्रा मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों मे 13 सितम्बर 2026 ko निकाली गयी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ मे ये यात्रा BRCC ऑफिस से प्रारंभ होकर संकट मोचन तक पहुची बहा सभी शिक्षको ने बाबा के चरणो मे अर्जी लगाई.

अशोकनगर जिला अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि टेट परीक्षा लेना अनुचित है उस समय जो परीक्षा चल रही थी शिक्षक बह देकर आये है इस समय टेट के नाम से शिक्षको को परेसान करना उचित नही है उन्होंने बताया कि मन्दिर पहुँचकर लाल कपड़े मे नारियल बांधकर सभी शिक्षको ने ज्ञापन दिया इसमें मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विष्णु साहू और उस संघ के सभी पदाधिकारियों और सभी शिक्षको ने उनका साथ दिया और हनुमान जी महाराज उनकी प्रार्थना सुनेंगे ऐसा सभी को विश्वाश है बाद मे संगीतमय सुंदर कांड हुआ जो 9 बजे रात्रि तक चला

बाबा के दरबार से मिले ईश्वरीय आशीर्वाद और न्याय की शक्ति के सकारात्मक परिणाम हमें आने वाले समय में अवश्य देखने को मिलेंगे। yदेवालयों से प्राप्त इसी आत्मबल और ऊर्जा के साथ अब यह संघर्ष सड़कों पर भी पूरी मजबूती से दिखाई देगा।

 

हमारी प्रमुख मांगें:

* TET की वापसी

*E अटेंडेंस की वापसी

* केंद्रीय वेतनमान का लाभ

* प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता

* पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली

इस व्यापक अभियान को धरातल पर सफल बनाने के लिए संगठन के सभी निष्ठावान प्रांतीय, संभागीय, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने वाले प्रत्येक शिक्षक साथी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। आपके कुशल नेतृत्व और अटूट एकता ने इस आंदोलन को असीम शक्ति प्रदान की है।

आज के सफल कार्यक्रम के लिए आप सभी को अनंत शुभकामनाएं व साधुवाद।

(नीलम अग्रवाल)

जिला अध्यक्ष अशोकनगर

पी एम यू एम शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश

About admin

Check Also

दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली के गुण्डा बदमाश को धारदार चाकू सहित किया गया गिरफ्तार…

Jdnews Vision….. बिलासपुर (छ.ग.)-दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली के गुण्डा बदमाश को धारदार चाकू सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *