Breaking News

असलहा दिखाकर ट्रालर चालक से लूट, 400 लीटर डीजल ले गए बदमाश

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता….
संवाद सूत्र/, गजपुर बाजार : :  ट्रालर चालक को असलहा दिखाकर चारपहिया सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और ट्रालर से करीब 400 लीटर डीजल निकलवा कर फरार हो गए। घटना में चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। ट्रालर मालिक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार निवासी ट्रालर मालिक विकास गुप्ता ने कौड़ीराम पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है उनका चालक शनिवार देर रात भरवलिया-बेलीपार स्थित पेट्रोल पंप से ट्रालर की टंकी फुल कराने के बाद निकला था। रात करीब साढ़े 12 बजे कौड़ीराम जीरो प्वाइंट पर नींद आने के कारण वह चाय पीने के लिए रुका था।
आरोप है कि इसी दौरान चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने चालक को असलहा दिखाकर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद ट्रालर से ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल निकलवा लिया, जिसकी कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
चौकी प्रभारी कौड़ीराम इंद्रसेन सिंह ने कहा प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *