Breaking News

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड! पैदल चल रही महिला को अंदर खींचा; चलती बस में 2 घंटे तक गैंगरेप….

जेडी न्यूज विजन…..

नई दिल्ली: : देश की राजधानी में फिर इंसानियत करने वाली घटना सामने आई है। एक प्राइवेट बस में 30 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। घटना उस समय की है जब वे अपने काम से वापस लौट रही थी।

आरोपियों ने महिला को बस के अंदर खींचा और फिर हैवानियत भरी इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में बस को जब्त कर लिया है।

काम से घर लौट रही थी महिला…

घटना रानी बाग इलाके की है। पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और वे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार (11 मई) रात वे हर रोज की तरह अपने काम से पैदल वापस लौट रही थी। इस दौरान सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस आकर रुकी। पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक शख्स से टाइम पूछा, तब ही उसे जबरन अंदर खींच लिया गया।

चलती बस में 2 घंटे तक हैवानियत

आरोपियों ने दरवाजा बंद कर ड्राइवर को बस चलाने को कहा। चलती बस में ही दो लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। करीब 2 घंटे बार आरोपियों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। मेडिकल परीक्षण में महिला के साथ रेप की पुष्टि हो गई है।

पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता को आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था और फिर नांगलोई के इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

About admin

Check Also

40 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद नेवल डॉकयार्ड के चार्जमैन पंडित जयराम उपाध्याय का भव्य सम्मान समारोह…

Jdnews Vision…. राघवेंद्र मिश्रा… मैनेजिंग एडिटर… विशाखापत्तनम: : नेवल डॉकयार्ड के इलेक्ट्रिकल विभाग में चार्जमैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *