तासी सिंह ने जिले का नाम किया रोशन …

जेडी न्यूज विजन…..

बलरामपुर: : तहसील क्षेत्र सदर के ग्राम जेवनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी सिंह ने कर्नाटका में आयोजित ‘मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता’ में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्नाटका में आयोजित इस प्रतिष्ठित जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में कई राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए बलरामपुर की तांसी सिंह ने ‘मिस कर्नाटका जूनियर किड्स’ का ताज अपने नाम कर लिया।

तांसी के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया, “मैं कर्नाटका में व्यापार करता हूं। मेरी बेटी ने बलरामपुर और जिले का नाम रोशन किया है इस जीत का श्रेय सारा मेरी पत्नी पवित्रा को जाता है । मैं हमेशा लोगों को यही संदेश देना चाहता हूं कि बेटियों को हमेशा आगे बढ़ाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों और परिजनों ने तांसी की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। तांसी की सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *