Breaking News

30 जून तक पोस्टपेड मोड में बदले जाएंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर…

जेडी न्यूज विजन….

15 मई से 30 जून तक

उपकेंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेंगे कैंप….

लखनऊ : : अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डा. आशीष कुमार गोयल ने विद्युत उपकेंद्रों पर एक ही छत के नीचे विद्युत उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए 15 मई से 30 जून तक आयोजित विशेष शिविरों को सफल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

शिविरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को कनेक्शन को पोस्टपेड मोड में परिवर्तन कराने की सुविधा दी जाएगी। स्मार्ट मीटर बिलों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

शिविरों में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने, बिल संशोधन कराने, नए कनेक्शन प्राप्त करने, विद्युत भार बढ़वाने, मीटर बदलवाने तथा अन्य वाणिज्यिक समस्या का समाधान मौके पर ही अधिशासी अभियंता सहित उपस्थित अन्य अधिकारी करेंगे। शिविरों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रभावी रणनीति बनाकर होगा शिविरों का संचालन

शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव ने प्रबंध निदेशकों से विद्युत शिविरों के लगाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभावी रणनीति बनाकर शिविरों का संचालन किया जाए। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे हैं और जिन्होंने बिल जमा नहीं किए हैं उनसे संपर्क कर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिन उपखंडों, खंडों व शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां विशेष (समर्पित) शिविर स्थापित कर संचालित किए जाएंगे।

अभियान के लिए अधीक्षण अभियंता (वितरण एवं वाणिज्य) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अपडेट किए जाएंगे। विशेष शिविरों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विद्युत वितरण निगमों के निदेशक (वाणिज्य) की होगी।

पावर कारपोरेशन स्तर पर इसकी जिम्मेदारी निदेशक (वाणिज्य) की होगी। अब तक प्रदेश के विभिन्न डिस्काम क्षेत्रों में 582 शिविर आयोजित किए गए हैं। जिनमें 4081 शिकायतें बिल संशोधन से संबंधित आईंं, 2969 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

गारंटी अवधि में चल रहे इले्ट्रानिक मीटर न बदले जाएं

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में 3.80 करोड़ उपभोक्ताओं में से 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रानिक मीटर लगे हैं, ये सभी मीटर पांच साल की गारंटी अवधि के अंदर हैं।मांग की है कि इलेक्ट्रानिक मीटर वाले इन उपभोक्ताओं के मीटर को जबरन हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल निरस्त किया जाए।इन मीटरों को बदला जाना फिजूलखर्ची है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *