Breaking News

नारी कला मंदिर में कार्यशाला का आयोजन

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ: : लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में नारी सेवा समिति द्वारा संचालित नारी कला मंदिर संस्था ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०बैजू अब्राहम (शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष)द्वारा किया गया इस कार्यशाला की संचालिका सोनी कुमारी (हिंदी विभाग सहायक प्राध्यापिका) रही।अतिथियों का स्वागत प्रो०ऋषि कुमार मिश्रा (हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के कुलानुशासक),डॉ० नोमिता गोवन (अर्थशास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष), डॉ० अल्पना बाजपेई (इतिहास विभाग) डॉ० अरुण मिश्रा (ए.आई.एच विभाग) डॉ० शबहत फातिमा(उर्दू विभाग) डॉ० सरविंदर(समाजशास्त्र विभाग) ने किया। नारी कला मंदिर से आईं दीपाली खरे(स्पीकिंग इंग्लिश अध्यापिका),श्रीमती साजिदा (ऑफिस वर्क) किस्मतुन्निशा (हैंड इंब्रॉयडरी अध्यापिका) ने महाविद्यालय द्वारा नारी सेवा समिति के सहयोग से एक करियर काउंसलिंग कक्ष सं०-2 में आयोजित। नारी कला मंदिर की दीपाली खरे ने
इस सत्र में छात्राओं को बहुत सी जानकारियां दी। यह कार्यशाला करियर के अवसरों, कौशल विकास तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर केंद्रित थी।

 

इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे कंप्यूटर कोर्स ,फैशन डिज़ाइनिंग, ब्यूटी कल्चर, रिटेल तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई,वही किस्मतुन्निशा हैंड इंब्रॉयडरी और जूट के हैंड मेड बैग कैसे बनाए जाते हैं यह भी बताया गया जो छात्राओं के व्यावहारिक कौशल एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक होगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को बाज़ार की मांग के अनुरूप तकनीकी और गैर तकनीकी कौशल सिखाना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना। स्थानीय और डिजिटल स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना हैं। इस तरह यह कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। अंत में सोनी कुमारी (हिंदी विभाग सहायक प्राध्यापिका)ने सभी अतिथियों, कला संकाय के प्राध्यापको-प्राध्यापिकाओ,छात्र- छात्राओं का धन्यवादज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

About admin

Check Also

गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से चलते 5 साल में भी नहीं लग सका पोल…

जेडी न्यूज विजन…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ जनपद के गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *