जेडी न्यूज विजन….
सुरेन्द्र कुमार वर्मा
*उत्तर प्रदेश भाकियू टिकैत संगठन के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिह तालान जी ने कहा है कि सभी जिला अध्यक्ष / मंडल अध्यक्ष समस्त कार्यकारिणी को सूचित किया जाता है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15-06-2026 से दिनांक 18-06-2026 तक राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन उत्तराखंड के लालकोठी वीआईपी घाट हरिद्वार मे आयोजित किया जायेगा*!
*सभी मंडल अध्यक्ष अपनी मंडल कार्यकारिणी, सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक, ग्राम और नगर इकाइयों की कार्यकारिणी रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर तथा लेखा जोखा, पदाधिकारियों की सक्रिय सदस्यता रसीद, ट्रैक्टर प्रमुखों की लिस्ट तथा किसान सेनानियों की लिस्ट दिनांक 10-06-2026 तक आवश्यक रूप से केंद्रीय कार्यालय या प्रदेश कार्यालय मे जमा करा दें*!
*भाकियू के सभी योद्धा साथ में अपने अपने बैग मे सूखा नाश्ता,पानी की बोतल साथ में रखें तथा अपने जनपद के निकटतम स्टेशनों से शांतिपूर्ण तरीका से निकले*!
*सभी ज़िलाध्यक्ष अनिवार्य रूप से अपने अपने जनपदों के सभी रेलवे स्टेशनो पर सक्षम अधिकारी को अतिरिक्त डिब्बा व कोच लगाने का ज्ञापन दे दें! जिससे सभी लोग चिंतन शिविर में आसानी से सहभागिता कर सकें*!
*सभी ग्राम से लेकर प्रदेश के अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी के साथ शिवर मे सहभागिता करे
Jd News Vision