Breaking News

रेलवे मे बुकिंग क्लर्क थे काली प्रसाद, नौकरी छोड़ राजनीति मे रखा कदम…

JD NEWS VISION…

(अरुण कुमार राव)

..बीडीसी से विधायक व जिला अध्यक्ष तक का सफर किया तय क्षेत्र में खुशी की लहर….

देवरिया: : भागलपुर ब्लॉक के देवकली में रह रहे काली प्रसाद का पैतृक निवास सलेमपुर तहसील के बगहां गांव (मईल चौराहे) की समीप है, बगहा में जन्मे काली प्रसाद के पिता स्व. राजमणि प्रसाद व माता गुड़िया देवी रही, पिता की मौत के बाद काली प्रसाद रेलवे में नौकरी करते थे, नौकरी छोडने के बाद 1995 में से 2000 तक बीडीसी रहे, इसी कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख भी रहे, पत्नी को प्रधान भी बनवाया 2017 से 22 तक विधायक रहे,काली प्रसाद अपने ननिहाल भागलपुर के देवकली में रहते हैं,इनके भाई इंद्रजीत यादव व जुगल किशोर है, एक से पाँच तक देवकाली के प्राइमरी स्कूल में 6 से 8 तक जनता जूनियर हाई स्कूल जरासो मे 9 से 10 बीजीएम भागलपुर 11 और 12 देवराहा बाबा इंटर कॉलेज देवसिया, बीए तेलिया कला से कियें पढे, क्षेत्र की समस्याओं को सदन तक उठाने का काली प्रसाद ने काम किया है राम जानकी मार्ग पर बने पिपरा बांध के पुल को लेकर उन्होंने सदन में मामला जोरों से उठाया था जो आज बनकर तैयार है,काली प्रसाद के पिता रेलवे में ड्राइवर थे उनकी मृत्यु के बाद अनुकंपा में नौकरी मिली काली प्रसाद बुकिंग क्लर्क के पद पर कोलकाता के सियालदह में थे, भाई इंद्रजीत एयरफोर्स में थे, काली प्रसाद के जिला अध्यक्ष बनते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी क्षेत्र के भागलपुर मईल लाररोड सहित विभिन्न चौराहा पर लोगों ने एक दूसरे को मिलकर मिठाइयां खिलाई और बधाइयां दी है!

About admin

Check Also

तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों व दुकानों पर बुलडोजर से की गई कारवाई…

जेडी न्यूज़ विज़न….. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा)   बाराबंकी: : कुर्सी के अनवारी में सड़क किनारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *