जेडी न्यूज़ विज़न…..
(अरूण कुमार राव)
देवरिया : : न्यू कॉलोनी स्थित गुलाम हॉस्पिटल में अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड नेफ्यू (Smith & Nephew) द्वारा विकसित कोरी (CORI) रोबोटिक डिजिटल सिस्टम के माध्यम से घुटने और कमर की सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को ऐसे अत्याधुनिक ऑपरेशन के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।पत्रकारों से बातचीत में डॉ. गुलाम रसूल ने बताया कि कोरी रोबोटिक डिजिटल सिस्टम की मदद से घुटने और कमर के ऑपरेशन पहले की तुलना में अधिक सटीकता और सुरक्षा के साथ किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक सर्जरी में मानवीय त्रुटि की संभावना बनी रहती है, जबकि रोबोटिक तकनीक ऑपरेशन को बेहद बारीकी और परफेक्शन के साथ संपन्न करने में सहायक होती है।डॉ. रसूल ने बताया कि यह अत्याधुनिक सिस्टम सर्जन को ऑपरेशन के दौरान सटीक मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे हड्डियों की सही एलाइनमेंट सुनिश्चित होती है। इसके अलावा कम रक्तस्राव, कम दर्द और तेजी से रिकवरी जैसे कई लाभ मरीजों को मिलते हैं।उन्होंने कहा कि देवरिया में इस तकनीक के आने से न केवल जिले बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब विश्वस्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
गुलाम हॉस्पिटल में कोरी रोबोटिक डिजिटल सिस्टम की शुरुआत को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा देवरिया को आधुनिक चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।
Jd News Vision