Breaking News

गोरखपुर: : कौड़ीराम : नो एंट्री मे घुसे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

जेडी न्यूज़ विज़न..

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, ट्रक चालक वाहन समेत फरार, एक युवक की हालत नाजुक….

कौड़ीराम (गोरखपुर) : गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चंदन कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय रामनारायण और मोनू (30) पुत्र स्वर्गीय रामजीत, निवासी ग्राम गोड़सरी, थाना बांसगांव, बड़हलगंज रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। तभी सामने से एक मालवाहक मैजिक वाहन आ गया। उससे बचने के प्रयास में बाइक ट्रक के बेहद करीब पहुंच गई और ट्रक से धक्का लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरते ही दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

 

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार चंदन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फुटेज के आधार पर फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर गजपुर रोड पर पांडेयपार के पहले ट्रक को रोक लिया गया था और पुलिस को सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस के लापरवाही से ट्रक चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

 

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *