Breaking News

108 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल …

जेडी न्यूज़ विज़न….

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर: : कौड़ीराम : :  सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर पांडेपार में आयोजित रामकथा के पहले दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से भाजपा नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने कलश उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

कलश यात्रा में गांव एवं क्षेत्र की 108 महिलाओं और बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया, यात्रा पुनः मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से कलशों को हवन कुंड के समीप स्थापित किया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित अच्युतानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव और क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर समाजसेवी विश्वनाथ सिंह, हियुवा नेता नरेंद्र ध्वज सिंह, अखिलेश रध्वज सिंह, दिवाकर सिंह, श्रवण यादव, मृत्युंजय सिंह, राजेश चौधरी, नागेंद्र गुप्ता, राणा तथा हरेंद्र कुमार शुक्ल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामकथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *